फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर ससुर का थान बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। घर के अंदर ससुर का थान बनाने का विरोध करने पर महिला और उसके बेटे को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पिटाई का आरोप महिला ने परिवार से जुड़े लोगों पर लगाया है। पीड़िता ने नारखी थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला न्याय की मांग को लेकर देर शाम तक थाने में ही बैठी रही।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी सुनीता देवी पत्नी बोधपाल का कहना है कि उससे ससुर की मौत 25 वर्ष पूर्व हुई थी। ससुर के शव का अंतिम संस्कार खेत पर हुआ था। वहीं पर उनका थान बना हुआ है। अब परिवार के ही कुछ लोग घर के अंदर थान बनवाने के लिए दवाब बना रहे है जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने शनिवार सुबह उस पर और बेटे सचिन को पीट दिया। पीड़िता सुनीता देवी का कहना है कि गांव के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई हैं। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार सिंह का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें