फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देने जाते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जन अधिकार पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर ज्ञापन में गरीबों और किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सरकार को तत्काल वापस लेनी चाहिए। पिछड़ों, अल्प संख्यकों और अनुसूचित जाति के लोगों की हत्याओं और उत्पीड़न को रोका जाना चाहिए।
मजदूरों को कोरोना काल में अपना परिवार चलाने के लिए दस हजार रुपये एक मुश्त और एक साल तक एक हजार रुपया हर महीने तक दिए जाएं। किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान किया जाए। इस मौके पर भूपेश शाक्य, सुभाषचंद्र राजपूत, अनुराग सिंह, आलोक शर्मा, रोहित श्रीवास्तव, ठाकुर दास यादव, राधेश्याम राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें