फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cockroach Janta Party: 'हर घर कॉकरोच, हर हाथ रोजगार', सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़; ट्रेंड पर ये बोले युवा

Sun, 24 May 2026 11:47 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कोई खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है तो कोई प्रवक्ता। इस बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ा पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्ट और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर एआई की मदद से लोग खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवक्ता और युवा मोर्चा प्रमुख बताकर पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच साइबर फ्रॉड भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


 

युवाओं के बीच यह ट्रेंड बेरोजगारी, संघर्ष और सिस्टम से जूझती जिंदगी को मजाकिया अंदाज में दिखाने के रूप में सामने आया है। कमला नगर निवासी छात्र आदित्य ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी इसलिए ट्रेंड कर रही है क्योंकि आज का युवा हर मुश्किल में भी खुद को संभाल रहा है। बेरोजगारों को कॉकरोच कहा गया तो इसलिए हम भी शामिल होकर आनंद ले रहे हैं। 

 
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम निवासी प्रतियोगी छात्रा साक्षी चौहान ने बताया कि बेरोजगारी और रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर जो मीम्स बन रहे हैं, उनसे युवा खुद को कनेक्ट महसूस कर रहे हैं। एआई ने इसे और ज्यादा वायरल बना दिया है। सोशल मीडिया पर कहीं पार्टी का घोषणापत्र वायरल हो रहा है तो कहीं हर घर कॉकरोच, हर हाथ रोजगार जैसे मजाकिया नारे ट्रेंड कर रहे हैं। इस ट्रेंड के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करें जैसे फर्जी ऑनलाइन फॉर्म सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-असली बिल से बेची नकली दवाएं: कई राज्यों में सप्लाई, करोड़ों का माल जब्त; दवा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें