फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष: समाप्ति तिथि के बाद भी उमड़ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। प्रांतीय मेला की समापन तिथि गुजर चुकी है, लेकिन मेले में भीड़ बदस्तूर जारी है। दुकानदारों ने ठेकेदार से अनुरोध किया तो मेला में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए लाइट सजावट व्यवस्था 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में मेला अवधि की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निकल जाने के बाद भी भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को छु्ट्टी के चलते मेला में जबरदस्त भीड़ उमड़ने से खेल तमाशे वाले व दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। देहात क्षेत्र से मेला देखने आई भीड़ ने हरि की पौड़ी में स्नान कर वराह भगवान के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। मनोरंजन रोमांच के साधन सर्कस, मैजिक शो, झूले, मौत का कुआं आदि का लुत्फ उठाया। मेला में बाहर से आए पुलिस फ़ोर्स की भी आज रवानगी हो गई। मेला में उमड़ रही भीड़ से उत्साहित खेल तमाशे वाले व दुकानदारों ने मेला लाइट ठेकेदार से लाइट अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया, लाइट ठेकेदार सतीश भारद्वाज ने अनुरोध स्वीकारते हुए मेला की लाइट सजावट तीन दिन आगे 20 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें