फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू नहीं जागरूकता है हादसों से बचाव का अस्त्र

विज्ञापन
कासगंज में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक करते जादूगर बी सम्राट, एआरटीओ व यातायात प् - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई है। मेरठ से आए जादूगर बी सम्राट ने चिह्नित किए प्रमुख स्थानों पर मैजिक शो किए और लोगों को जागरूक किया। जादूगर ने संकेतों में बताया कि सड़क हादसों से सिर्फ जागरूकता ही बचाव है जादू नहीं।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश राजपूत और यातायात प्रभारी गणेश चौहान के नेतृत्व में मैजिक शो का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया गया। बस स्टैंड, अमांपुर रोड, गल्ला मंडी, सरस्वती विद्या मंदिर, एआरटीओ कार्यालय पर जादूगर सम्राट ने जादू के माध्यम से लोगों को यातायात के नियम बताए।
बताया कि किस तरह हमें जागरूक रहना है जादूगर ने यह भी समझाया कि जब हादसे होते है तो जादू नहीं बचाता, बल्कि जागरूकता हादसों से बचाव करती है। इस दौरान एआरटीओ राजेश राजपूत ने वाहन चालकों से कहा कि वे जागरूक रहें। यातायात के नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करें। आरटीओ ने कहा कि यदि यातायात के नियमों का पालन नहीं किया तो निश्चित कार्रवाई की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें