आगरा। रियलस्टॉक्स के तत्वावधान में रविवार को अलीगढ़ के होटल आर्चिड ब्ल्यू में एक मेगा प्रॉपर्टी फेस्ट का आयोजन किया गया। इस फेस्ट में शहर के प्रमुख डेवलपर्स और बैंकिंग पार्टनर्स ने भाग लिया, जहां रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त हुई। ग्राहकों को विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण सुविधा भी प्रदान की गई।
फेस्ट में एम3एम, स्मार्ट वर्ल्ड, एल्डेको, भूटानी, फायरफॉक्स, ओएसिस और ग्रीन बे जैसे अग्रणी डेवलपर्स शामिल हुए। इन डेवलपर्स ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं को ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया। बैंकिंग पार्टनर्स श्रीराधा फाइनेंस के बैनर तले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने भी अपनी सेवाएं दीं। इन बैंकों ने फेस्ट में आने वाले ग्राहकों को संपत्ति ऋण की सुविधा मुहैया कराई। रियलस्टॉक्स के डायरेक्टर दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली-एनसीआर में एक स्टार्टअप है। कंपनी का उद्देश्य छोटे शहरों के निवेशकों को बड़े प्लेटफॉर्म पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल को अन्य शहरों तक भी ले जाने की योजना है। फेस्ट में लगभग 100 से 150 ग्राहकों का फुट फॉल रहा, जिनसे आयोजकों को अच्छे निवेश की उम्मीद है।
ग्राहकों की पसंद ऑफिस स्पेस व कमर्शियल शॉप में
कंपनी से जुड़े आशुतोष मौर्या ने बताया कि अलीगढ़ में पहली बार आयोजित इस मेगा प्रॉपर्टी फेस्ट को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ज्यादातर ग्राहकों ने ऑफिस स्पेस व कमर्शियल शॉप में रुचि दिखाई। अलीगढ़ के बाद झांसी और आगरा में भी मेगा फेस्ट आयोजन करने की योजना है।
- रिपोर्ट : सचिन
अलीगढ़ के ऑर्चिड ब्ल्यू होटल में मेगा प्रोपर्टी फेस्ट में शिरकत करते डेवलपर्स व कस्टमर।