फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेशकीमती जमीन पर था कब्जा...नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर सब कर दिया साफ, यहां बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम

Sun, 18 Jan 2026 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने 20 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। खेरिया मोड़ चौराहे के पास इस जमीन पर इंडोर मिनी स्टेडियम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने हटाया कब्जा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित राज्य सरकार की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की करीब 20 बीघा जमीन को रविवार को नगर निगम ने विशाल अभियान चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया। अजीतनगर स्थित इस जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों का कब्जा था। कुछ समय पहले एसडीएम सदर की कोर्ट ने कब्जाधारकों को अवैध बताते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही इस जमीन पर इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन नगर आयुक्त के आदेश पर चले महा अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में करीब 300 कर्मचारियों ने आधा दर्जन बुलडोजर की मदद से 400 वाहन कचरा हटाकर निस्तारण प्लांट भेजा। इस जमीन पर स्मार्ट सिटी की ओर से इंडोर मिनी स्टेडियम प्रस्तावित है। जमीन पर विवाद होने की वजह से प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा था।

अब जमीन के कब्जामुक्त होने पर नए सिरे से स्टेडियम के निर्माण की कवायद शुरू होने की उम्मीद है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण करने या कूड़ा फेंकते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि को दोबारा गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।जल्द ही पूरे मैदान की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी, जिससे दोबारा अतिक्रमण और कूड़ा डंपिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें