फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट एट आगरा: 21 हजार करोड़ के कारोबार की नींव, 21 हजार से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे; दिखी जूता तकनीक की ताकत

Tue, 06 Oct 2026 12:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तीन दिवसीय मीट एट आगरा फुटवियर फेयर में 21,147 विजिटर्स पहुंचे और करीब 21 हजार करोड़ रुपये के संभावित नए कारोबार की नींव रखी गई। सींगना के ट्रेड सेंटर में 224 स्टॉलों पर नई मशीनरी, तकनीक और फुटवियर कंपोनेंट्स प्रदर्शित किए गए।
 
विज्ञापन
मीट एट आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में आयोजित लेदर और फुटवियर ट्रेड फेयर मीट एट आगरा का सोमवार को समापन हो गया। सींगना स्थित ट्रेड सेंटर में तीन दिन तक चले फेयर में करीब 21,000 करोड़ रुपये के नए कारोबार की नींव रखी गई। नई तकनीक, कंपोनेंट्स और मशीनरी के इस फेयर में 21,147 विजिटर्स पहुंचे।
विज्ञापन


फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) की ओर से आयोजित फेयर में 10,115 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 1,940 भावी उद्यमियों ने पंजीकरण कराए। देश-विदेश के 224 स्टॉलों पर जूता उद्यमियों ने उत्पादन की जरूरतों के हिसाब से नई तकनीक और उत्पादों की जानकारी जुटाई। सोमवार को अंतिम दिन 8,810 विजिटर्स ने फेयर में शिरकत की। वर्ष 2025 में 18,500 करोड़ की तुलना में इस बार संभावित कारोबार का आंकड़ा 21 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हॉल-बी में लगे चाइना पवेलियन में शहर के जूता उद्यमियों ने खासी रुचि दिखाई।

समापन समारोह में एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने कहा कि वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उद्योग को नवाचार, गुणवत्ता और उत्पादकता पर निरंतर काम करना होगा। उपाध्यक्ष राजीव वासन, राजेश सहगल और महासचिव प्रदीप वासन ने संवाद और तकनीक को उत्पादन प्रक्रिया के लिए अहम बताया।
विज्ञापन


ये प्रदर्शक हुए सम्मानित
अंतिम दिन समारोह में बेस्ट पॉलिमर्स के लिए केएलजे पॉलिमर्स, बेस्ट लेदर प्रोडक्ट्स के लिए बसंत एंटरप्रेन्योर और बेस्ट मशीनरी स्टॉल के लिए पायनियर टेक स्टेप को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संदीप रबर, नवकार टेकटेक्स, स्टक केमिकल्स और श्रॉफ सेल्स कॉरपोरेशन को भी उनके नवाचार के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शक का सम्मान मिला।

2 से 4 अक्तूबर को होगा अगला फेयर
एफमेक ने 19वें मीट एट आगरा की तारीखों की सोमवार को घोषणा कर दी। अगला संस्करण 2, 3 और 4 अक्तूबर 2027 को सींगना में ही आयोजित होगा। इस साल चीन की आठ कंपनियों ने हिस्सा लिया था। आयोजकों की तैयारी 2027 में अन्य देशों की भागीदारी बढ़ाकर इसे अधिक व्यापक अंतरराष्ट्रीय मंच बनाने की है।

चाइनीज स्टॉल पर पहुंचे डीएम
समापन समारोह में सुबह 10 बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल पहुंचे। उन्होंने चाइनीज पवेलियन में चीन की कंपनियों के उत्पाद देखे। मशीनरी, तकनीक को परखा। जूता उद्यमियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें सहयोग मिलेगा। इस दौरान आयोजन समिति की चेयरमैन माला खेड़ा, सचिव अनिरुद्ध तिवारी, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, सीफी के प्रदेश अध्यक्ष ओपेंद्र सिंह लवली, नकुल मनचंदा, संकल्प अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें