स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत के बाद आगरा के एत्मादपुर में छापा मारा तो यहां मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर अस्पताल चलता मिला। टीम ने संचालक को नोटिस दिया है।
आगरा के एत्मादपुर में एक मेडिकल स्टोर को अस्थायी अस्पताल बना दिया गया था। इलाज होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को एत्मादपुर स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज करने की शिकायत मिल रही थी। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार टीम के साथ पहुंचे। लाइसेंसधारक गुलशन कुमार मौजूद थे। मेडिकल स्टोर पर किसी मरीज का इलाज होते तो नहीं मिला लेकिन समीप के प्लाॅट में अधिक बायोमेडिकल कचरा पड़ा था।