आगरा के ट्रांस यमुना फेस प्रथम स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक पर महिला से उसकी नाबालिग बेटी के सामने छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस प्रथम स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आई महिला से मेडिकल संचालक ने उसकी नाबालिग बेटी के सामने घिनौनी हरकत की। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दी। पीड़िता का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
थाना खंदौली क्षेत्र निवासी पीड़िता सोमवार शाम करीब 4 बजे ट्रांस यमुना फेस प्रथम स्थित एक मेडिकल से दवाई लेने के लिए आई थी। धूप की वजह से उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि संचालक ने अन्दर आने की बोला और छेड़खानी करने लगा। नाबालिग बेटी सब देख रही थी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। जब वह जल्दी में दवाई के रूपये निकाल रही थी तो आरोपी बोला अपशब्द कहना शुरू कर दिए। विरोध करने पर घिनौनी हरकत की। जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी।
पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को अपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने मेडिकल का घेराव कर दिया। 112 की सूचना तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा किया। पुलिस समझबुझाकर शांत कराया। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपी मेडिकल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।