फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भरे दवाओं के नमूने

विज्ञापन
14एमएनपी-27-कुरावली में नमूने भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार व अभिहित अधिकारी रामसुंदर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। औषधि निरीक्षक आगरा और फिरोजाबाद ने मंगलवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और अभिलेखों की जांच की। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद सुनील कुमार व औषधि निरीक्षक आगरा जुनाब अली ने टीम के साथ शहर में दो मेडिकल स्टोर में छापा मारा। सबसे पहले वो आवास विकास स्थित निधि मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। मेडिकल का संचालन थोक बिक्री का लाइसेंस लेकर किया जा रहा था, लेकिन लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। वहीं एक्सपाइरी दवा का न तो रजिस्टर बनाया और न ही उसे अलग रखा गया था। निरीक्षण के समय संचालक ने खरीद बिल भी नहीं दिखाए। वहीं आवास विकास स्थित अलंकार मेडिकल स्टोर पर भी खरीद बिल, एक्सपाइरी दवा का रखरखाव सही नहीं मिला। इस पर दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया है। टीम ने निरीक्षण के दौरान निधि मेडिकल स्टोर से कोल्ट क्योर, डिफ्लेक टैबलेट और अलंकार मेडिकल स्टोर से अलर्किम और जोजी सीवी टेबलेट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जांच के दौरान बंद मिले मेडिकल स्टोर
टीम ने बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करने की शिकायत पर रतनपुर बरा में भी छापा मारा। लेकिन यहां एक दुकान पर दवाएं बिकती नहीं मिलीं तो वहीं दूसरी दुकान बंद मिली। गांव के लोगों से टीम ने मेडिकल स्टोर के संचालन के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन किसी ने भी मेडिकल स्टोर संचालित करने की बात को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बिस्किट, सरसों और तेल के नमूने भरे
कुरावली/मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कुरावली में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने चार नमूने लेने के साथ ही लोगों को लाइसेंस और पंजीकरण के लिए जागरूक किया।
अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों पर निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के घिरोर रोड स्थित राजेश ऑयल मिल पर छापा मारा। यहां से खुले सरसों के तेल, बोतल बंद सरसों के तेल और साबुत सरसों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद वे जीटीरोड स्थित भामाशाह मार्केट पहुंचे। यहां पारस एजेंसीज से बिना बिना निर्माण तिथि के प्रियागोल्ड बिस्किट का नमूना भरा। सभी नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। टीम ने फल मंडी में पहुंचकर व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि हर हाल में वे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में पंजीकरण कराएं। ऐसा न करने पर जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद टीम ने प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रीछपुरा में निरीक्षण कर मिड डे मील की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें