आगरा: एसएन का नर्सिंग कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
आगरा: मंत्री के आगमन पर भटकते मरीज
- फोटो : अमर उजाला
‘2017 से शुरू हुआ प्रयास अब हुआ पूरा’
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 2017 से एसएन के इंटीग्रेटेड योजना और एसएन में बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं के लिए प्रयास शुरू किए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक अपनी बात पहुंचाई और आखिरकार सुपर स्पेशियलिटी सेंटर और इंटीग्रेटेड योजना साकार हुई। अब गंभीर इलाज के लिए मरीजों को दूसरे शहर और राज्यों में नहीं जाना होगा।
‘70 साल की तुलना में तेजी से हुआ कार्य’
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि 70 साल के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में तेजी से विकास कार्य हुआ। पिछली सरकार में कॉलेज की दयनीय स्थिति थी, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार होता था। सैफई परिवार की दबंगई चलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सभी को साथ लेकर कार्य हो रहा है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. राजेश्वर दयाल, डॉ. सीपी पाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. जीवी सिंह, डॉ. अजित चाहर, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. हरि सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. नीतू चौहान, डॉ. रिचा सिंह आदि मौजूद रहे।
आगरा में कार सवारों का दुस्साहस: छात्रा को सरेराह खींचने का प्रयास, लड़की ने बहादुरी से किया सामना, लोगों ने एक आरोपी पकड़ा