फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमएड परीक्षा की आवेदन तिथि 11 तक बढ़ी

Mon, 09 Feb 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएड परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब एमएड सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर और सत्र 2024-26 तृतीय सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) के छात्र-छात्राएं 11 फरवरी तक अपने परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पहले 7 फरवरी थी जिसे तकनीकी कारणों और छात्रों की मांग को देखते हुए बढ़ा दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया अब 11 फरवरी तक जारी रहेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रों की ओर से आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए तिथि में विस्तार का निर्णय लिया गया है। एमएड सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) का आवेदन समर्थ पोर्टल पर आईडी के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करके होगा। वहीं, एमएड प्रथम सेमेस्टर (पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) और सत्र 2024-26 तृतीय सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) के आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके लिए विवि करेगा आवेदन
प्रशासन का कहना है कि अलीगढ़ और एटा जनपद के एमएड सत्र 2023-25 एवं सत्र 2024-26 तृतीय सेमेस्टर के अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की ओर से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें