फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोडर में ले जाया जा रहा मांस पकड़ा, हंगामा

Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के भोजीपुरा क्षेत्र में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मांस ले जा रहे लोडर और चालक को पकड़ लिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि उनके संगठन के सौरभ शर्मा को मांस लेकर जाने की सूचना मिली थी। सुबह शाहगंज के हमीद नगर की ओर से आ रहे लोडर को साकेत काॅलोनी के पास रोका गया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। भोगीपुरा के पास उसे पकड़ा गया। उसमें कई कुंतल मांस लदा था। गोमांस होने का आरोप लगाकर हंगामा किया जाने लगा।
कार्यकर्ताओं ने टेंपो चालक मंटोला निवासी शकीर को पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में चालक ने मांस को मंटोला क्षेत्र में कई दुकानों में पहुंचाने की जानकारी दी। घटना के बाद मीरा राठौर, अवतार गिल और अन्य पथौली चौकी के पास धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें