फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेड़ा बाकंदा गांव में खसरे का प्रकोप बढ़ा, लिए नमूने

Fri, 13 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली के गांव खेड़ा बाकंदा में ब्रहस्पतिवार को खसरें के रोगियों की सूचना पर पहुंची सीएचसी किर
विज्ञापन
किरावली। गांव खेड़ा बाकंदा में खसरे के प्रकोप के लोग परेशान हैं। सूचना पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली की टीम गांव पहुंची। 12 बुखार पीड़ितों की जांच कर दवाएं दी। 4 रोगियों का जांच के लिए सैंपल लिया।
विज्ञापन


गांव खेड़ा बाकंदा में गांव की आशा राजन देवी ने गांव में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी सीएचसी किरावली के अधीक्षक डाॅ. राघवेंद्र सिंह को दी। इस पर अधीक्षक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। आशा और ग्राम प्रधान बदन सिंह को मौके पर बुलाया। इसके बाद बुखार से पीड़ित ग्रामीणों को चिह्नित किया। कार्तिक (5), सनाया (6), अभि (5), अंजलि (12), जतिन (12), माधव (2), लवकुश (6) और प्रशांत (16) की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव खेड़ा बाकंदा में संभावित खसरे के चार रोगियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। अन्य रोगियों को उपचार दिया गया। सभी रोगियों और ग्रामीणों को स्वच्छता और खानपान का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें