फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में एमडीएम बंद मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को किशनी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। एक विद्यालय में एमडीएम बंद मिलने और शिक्षक स्तर निम्न पाए जाने पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए खंड शिक्षाधिकारी को लिखा। एक अन्य स्कूल में प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए प्राथमिक विद्यालय नंदपुर पहुंचे। यहां रसोईघर में ताला लटक रहा था। बच्चों ने बताया कि 16 जून से विद्यालय में एमडीएम नहीं बना है। रसोइया भी नहीं आई है। फल और दूध भी प्रधानाध्यापक ने वितरित नहीं कराया। छात्र-छात्राओं से जब बीएसए ने सवाल-जवाब किए तो उनका शैक्षिक स्तर कमजोर पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढढ़ौस पर प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारी को दिए। बीएसए ने जिलाधिकारी के निर्देश पर किशनी विकास खंड के शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें