आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालक योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एमडी जैन इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
श्रीशंकर लाल रामराज लादूखेड़ा व नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। इसमें 6 स्कूलों के करीब 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ श्रीशंकर लाल रामराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अंडर-14 वर्ग ट्रेडिशनल में सरस्वती विद्या मंदिर के देव, आर्टिस्टिक सोलो में सरस्वती विद्या मंदिर के शिवा, आर्टिस्टिक पेयर में एमडी जैन के देवास व रहमान और रिदमिक पेयर में एमडी जैन के विवांश और सूर्यकांत प्रथम रहे।
अंडर-17 वर्ग ट्रेडिशनल में कार्तिक, आर्टिस्टिक सोलो में तनिष्क, आर्टिस्टिक पेयर में कुश व देव और रिडमिक पेयर में ऋषि व आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी एमडी जैन इंटर कॉलेज के है।
अंडर-19 वर्ग में ट्रेडिशनल सोलो में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के ललित प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सोलो में एमडी जैन कॉलेज के अमन, आर्टिस्टिक पेयर में विनय व शिवम प्रथम और रिदमिक में आशीष और सौरभ प्रथम रहे।
निर्णायक की भूमिका आकांक्षा शर्मा, अरुण कुमार, रुपेश अग्रवाल और नीरज ने निभाई। एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, डॉ. रीनेश मित्तल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन रजनेश शर्मा ने किया। इस दौरान सौरभ सिंह, रवि प्रकाश, संजय नेहरू, केपी सिंह, राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।