फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम छात्रा की मौत का मामला: मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करेगी पुलिस, अब तक खाली नहीं लगा कोई सुराग 

Wed, 04 May 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न्यू आगरा में एमकॉम की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस सवाल का जवाब अभी भी नहीं मिल पा रहा है। अब पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करेगी।
 
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के प्रतीक्षा एन्क्लेव में 2 अप्रैल की दोपहर को एमकॉम की छात्रा सिमरन गुप्ता (23) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। वह कासगंज की रहने वाली थीं। किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। इसका कारण पता किया जा रहा है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जाएगी और परिजनों से बात की जाएगी।

विज्ञापन


सिमरन कासगंज के मोहल्ला मोहन गली की रहने वाली थी। पिता राम कैलाश गुप्ता घी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को वह बेटी से मिलने आए थे। तभी घटना का पता चला था। सिमरन कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे से लटकी हुई थी। पिता का कहना था कि दो दिन पहले बेटी से बात हुई थी। उसे किसी तरह की परेशानी थी। फिर ऐसा क्या हुआ, जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जांच में जुटी है पुलिस 

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण फांसी लगने से आया है। जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से बात की जाएगी। इसके साथ ही छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करेगी।

होनहार थी सिमरन 

पिता राम कैलाश गुप्ता ने बताया कि सिमरन काफी होनहार थी। वह बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती थी। इसलिए एमकॉम कर रही थी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी थी। उसने दो दिन पहले ही मां संतोष से बात की थी। छात्रा की मौत की जानकारी पर कालोनी के लोग भी जुट गए। पिता का कहना था कि बेटी आत्महत्या क्यों करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें