फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS Exam 2024: एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा 17 फरवरी से, डेटशीट हुई जारी

Mon, 05 Feb 2024 09:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  एमबीबीएस फाइनल की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो एक मार्च तक चलेंगी। 
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 17 फरवरी से नए और पुराने कोर्स के एमबीबीएस फाइनल की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी जो एक मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं खंदारी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय ने फरवरी के आखिरी पखवाड़े में एमबीबीएस की परीक्षाएं तय की हैं। 17 फरवरी को पहला पेपर मेडिसिन का होगा। परीक्षाओं के लिए 6 से 12 फरवरी तक परीक्षा आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक नए और पुराने कोर्स के मुख्य एवं सप्लीमेंट परीक्षाओं के लिए बैचवार आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। एजेंसी से 12 फरवरी से पहले सभी छात्रों के आवेदन पत्र भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों के किए तबादले
सोमवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के तबादले किए गए। इनमें शुभम शर्मा को हेल्प डेस्क पर, ब्रजेश कुमार को रसायन विज्ञान विभाग, खंदारी पर, भूपेंद्र कुमार को एलएलएम आंबेडकर चेयर पर, निखिल शर्मा को हेल्प डेस्क पर, श्याम दीक्षित को स्कूल ऑफ लाइफ साइंस पर, सोमेश शर्मा को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में और ममता बघेल को उप कुलसचिव कार्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें