फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बैंक से पेंशन लेने जा रहे सेवानिवृत्त दरोगा को हाइड्रा ने रौंदा, हादसे में मौत के बाद मार्ग हुआ जाम

Mon, 05 Feb 2024 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रामबाग हाइड्रा ने सेवानिवृत्त दरोगा को रौंद दिया। हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पौत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जाम खुलवाया।
 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त दरोगा को हाइड्रा ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रामबाग चौराहे पर सोमवार की दोपहर एक हाइड्रा ने बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा लालाराम (69) को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पौत्र घायल है। हादसे से जाम भी लग गया। पुलिस ने हाइड्रा हटवाकर जाम खुलवाया। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रश्मि नगर, टेढ़ी बगिया निवासी लालाराम वर्ष 2014 में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार दोपहर 12 बजे पौत्र धीरेेंद्र के साथ छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पेंशन निकालने जा रहे थे। रामबाग चौराहे पर पीछे से आती हाइड्रा ने बाइक में टक्कर मार दी। दादा और पौत्र सड़क पर गिर गए। हाइड्रा का पहिया लालाराम के ऊपर से निकल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल धीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद लोग जुट गए। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने हाइड्रा को सीज कर दिया है।

घटना की जानकारी पर मृतक के बेटे दीपक आ गए। वह बैंक कर्मी हैं। परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें