फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महापौर परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए महापौरों ने किया ताजमहल का दीदार

Sun, 28 Jul 2019 12:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में एक साथ फोटो खिंचवाते महापौर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हो रहे अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए विभिन्न शहरों के महापौरों ने मंगलवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। करीब एक घंटा ताजमहल में बिताने के बाद महापौर वापस कार्यक्रम स्थल पर चल गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल परिसर में फिरोजाबाद की महापौर नूतन राठौर व अन्य महापौर - फोटो : अमर उजाला
महापौर परिषद के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज दूसरा दिन है। इसमें देशभर से 90 महापौर आए हुए हैं। ये सभी महापौर सुबह सुबह ताजमहल देखने पहुंच गए। काफी देर तक सभी ने ताजमहल में भ्रमण किया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में ग्रुप फोटो खिंचवाते महापौर - फोटो : अमर उजाला
महापौरों ने ताजमहल में करीब एक घंटा के वक्त बिताया। इस दौरान सभी ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। ग्रुप फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल होटल होली डी इन के लिए चले गए। 

4 of 5
ताजमहल में फोटो खिंचवाते महापौर - फोटो : अमर उजाला
दोपहर एक बजे से राष्ट्रीय अधिवेशन का सत्र शुरू होगा, जिसमें एक मांग पत्र घोषित किया जाएगा। बता दें कि पहले दिन राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन महापौर परिषद की कार्यकारिणी गठन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव निर्वाचित अध्यक्ष नवीन जैन का स्वागत करते महापौर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के महापौर नवीन जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। निर्विरोध निर्वाचन कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से आए 85 महापौर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें