फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 18 घंटों में सड़़क हादसों ने मचाया कोहराम, आठ लोगों की मौत, कई घायल

Sat, 27 Jul 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार की सुबह छह बजे से रात के 12 बजे तक 18 घंटों में चार सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। इनमें तीन लोगों की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर, तीन की मौत जगनेर क्षेत्र में हुई है। जबकि रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली के पास हुए हादसे में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं कारगिल चौराहा पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
जगनेर के गांव हसनपुरा के समीप धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर अनियंत्रित हुई जीप पलट जाने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। समान ढोने वाली जीप में करीब 28 लोग सवार होकर राजस्थान मेंहदीपुर बालाजी के समीप स्थित बाबा गरीब दास के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सरैंधी चौराहे से आगे हसनपुरा मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी सवारियों नीचे दब गईं। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। हरबेजी (50) पत्नी राम प्रकाश कुशवाह निवासी ताल मिर्च थाना डौकी फतेहाबाद की मौके पर मौत हो गई। विजेंद्र सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी महमूदगढ़, खेरागढ़ और सौदान सिंह पुत्र भगरी निवासी अहीरपुरा, इरादत नगर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

4 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के मृतक - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर अंडरपास की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सतेंद्र्र (29) निवासी नेकपुर कला फतेहगढ़, उनकी फुफेरी बहन नीतू (23) निवासी गोमती नगर लखनऊ और रामभवन (36) निवासी जानकीपुरम लखनऊ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात को यमुना एक्सप्रेस पर खंदौली इंटरचेंज के समीप तेज रफ्तार कार पहले पुलिस की जीप, फिर पोल से जा टकराई। हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। मृतक चंद्रभान सिंह नोएडा में ठेकेदारी करते थे। वो फिरोजाबाद निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ घर लौट रहे थे। हादसे में योगेंद्र प्रताप घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें