फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला...कमेटी की गई गठित, 53 लाख की रोड के लिए खर्च किए एक करोड़ रुपये

Thu, 04 Dec 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की पश्चिमपुरी से हेमा पेट्रोल पंप तक जो सड़क बनाई गई, उसमें बड़ा घोटाला किया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कमेटी  गठित की गई है। 
विज्ञापन
सड़क घोटाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक हुए सड़क निर्माण में अनियमितताओं के मामले में बुधवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इस संबंध में अमर उजाला ने 23 नवंबर को घोटाला... 53 लाख में बननी थी सड़क, खर्च किए एक करोड़ रुपये, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर महापौर ने अधिकारियों की उदासीनता और पक्ष-विपक्ष के पार्षदों एवं आमजन की मांग के बाद अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए स्वयं ही जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


महापाैर ने बताया कि सड़क निर्माण में बड़े स्तर पर गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। इस प्रकरण पर सदन में भी जोरदार हंगामा हुआ था। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया था। महापौर ने नगरायुक्त को दो बार पत्र लिखकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन निगम अधिकारियों ने कमेटी नहीं की थी।

महापौर ने गठित कमेटी में पार्षद हेमंत प्रजापति, विपक्षी पार्षद यशपाल सिंह, प्रवीना राजावत, रवि करौतिया, वीरेंद्र लोदी, अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी और अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें