फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सूरसदन प्रेक्षागृह के नए स्वरूप का लोकार्पण आज, आमंत्रण पत्र में मेयर का नाम नहीं

Sat, 21 Aug 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कार्ड में जानकारी दी गई है कि सूरसदन प्रेक्षागृह का लोकार्पण कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के हाथों होगा। 
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण शनिवार को सूरसदन प्रेक्षागृह के नए स्वरूप का लोकार्पण कराने जा रहा है। इसके लिए एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं। इसमें प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन का नाम तक दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन


कार्ड में जानकारी दी गई है कि प्रेक्षागृह का लोकार्पण कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के हाथों होगा। कार्ड में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम भी शामिल हैं। 

आमंत्रण पत्र में मेयर नवीन जैन का नाम नहीं होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। शहर के गणमान्य लोगों का कहना है कि आमंत्रण पत्र में प्रथम नागरिक और अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम भी शामिल होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें