फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: मैक्स और बोलेरो की भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक कांवड़िये हुए घायल; एक की हालत गंभीर

Thu, 07 Mar 2024 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रही मैक्स सवार कांवड़ियों की मौक्स गाड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में 13 कांवड़िये घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में जनपद हाथरस के हसायन क्षेत्र से लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रहे मैक्स सवार श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर बोलेरो से हो गई। हादसे में 13 कांवड़िये घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक घायल कांवड़ियेको अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हाथरस थाना क्षेत्र के हसायन के गांव खेड़ा निवासी शरद यादव (40), गजेंद्र (21), बृजेश (30), मिलन (20), गौरव (19), श्यामसुंदर (27), रीमा (16), गीता (15), चंद्रप्रकाश (26), खुशबू (15), मीना (38), लक्ष्मी (19), गनेश (14) लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने जा रहे थे। तभी नगला थान के पास उनकी मैक्स की टक्कर बोलेरो से हो गई। जिसमें सभी कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चालक शरद की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें