फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बैंक कर्मचारी के बैग से महिलाओं ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। भारतीय स्टेट बैंक में कैश कलेक्शन का कार्य करने वाले एक बैंक कर्मी का बैग काटकर दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये साफ कर दिए। बैककर्मी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जैंत निवासी दीना भारतीय स्टेट बैक में कैश कलेक्शन का कार्य करता है। गत दिवस उसने रेडीमेंट सर्विस कैश एजेंसी से स्टा कार्ड के जरिये 3 लाख 67 हजार 390 रुपये लिए अपने बैग में रखकर बैंक आ गया। जैसे ही वह बैक आया इसी बीच दो अज्ञात महिलाओं ने उसके बैग को काट 50-50 हजार के तीन पैकेट यानि डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। सारा मामला बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
दीना ने बैंक में कैश जमा करने के लिए बैग से रुपये निकाले तो बैग कटा देखा तो उसके होश उड़ गए। आननफानन उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें से डेढ़ लाख रुपये निकल चुके थे। इसकी जानकारी बैक प्रबंधक सुरेश कुमार को दी और सीसीटीवी फुटेज चेक कराई, जिसमें बैंक में ही दो महिलाएं उसका थैला काटकर रुपये निकालते दिख रही थीं। पुलिस ने महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें