फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः कार की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident in mathura - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देर शाम रविवार को गोवर्धन के रामनगर रोड पर जखन गांव के समीप एक बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का काम करने वाले दोनों युवक तगादा करके घर लौट रहे थे। युवकों की मौत की खबर पर वृंदावन के नगला मोरा के पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। गोवर्धन पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


वृंदावन के नगला मोरा निवासी हरीशंकर उर्फ सोनू (24) पुत्र भगवान सिंह और नीरज (22) पुत्र मोहन सिंह  मिट्टी का कार्य करते थे। रविवार को गोवर्धन के गांव जचौंदा में तगादा करके दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम बाइक सवार दोनों युवक जखन गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। 

इसके बाद चालक बोलेरो को भगा ले गया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाती, उससे पहले नगला मोरा के ग्रामीण वहां पहुंच गए। यहां पर ग्रामीणों ने रामनगर रोड पर शव रखकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


गोवर्धन पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, पर ग्रामीण बोलेरो सवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें