कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर अशोभनीय वीडियो क्लिप वायरल कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की रिपोर्ट सभासद के प्रतिनिधि सहित चार नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है।
चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर अशोभनीय वीडियो क्लिप लगातार वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग उन्हे जान से मारने की धमकी देकर तथा गुर्जर समाज के खिलाफ गाली-गलौज कर रहे हैं। इससे जातिगत भावनाएं भड़क सकती है।
चेयरमैन ने सभासद के प्रतिनिधि लोकेश चौधरी निवासी मोहल्ला तांगड़ा, महक सिंह निवासी भरतपुरिया पेच, हेमराज सिंह निवासी बृजवासी कॉलोनी, गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू निवासी मीनानगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया हैं कि इन लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर नगर पालिका सभासद हीरामनी के प्रतिनिधि लोकेश चौधरी का कहना था कि 30 जुलाई को नगर पालिका बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है, जिसका कुछ सभासद विरोध कर रहे हैं, इसलिए चेयरमैन ने झूठा मामला दर्ज कराया है। वह शुक्रवार को अपने जन्मदिन की पार्टी में थे।