फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: केशवधाम में वस्त्र बैंक स्थापित, 11 कलेक्शन सेंटर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेते हुए केशव सेवा न्यास द्वारा वस्त्र बैंक की स्थापना की। केशवधाम में स्थापित इस वस्त्र बैंक में एकत्रित होने वाले वस्त्रों का उपयोग गरीबों को किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर हवन किया गया। मुख्य यजमान पीयूष राघव एवं पुरोहित सुधाकर रहे। वस्त्र बैंक का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रचारक निरंजन ने कहा कि दीनदयाल कहा करते थे कि दीनहीन, दु:खी, निर्धन, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग ही नर के रूप में नारायण हैं। इनकी ईश्वर के समान पूजा करानी चाहिए।
इस विचार से प्रेरणा लेते हुए न्यास द्वारा वस्त्र बैंक की स्थापना की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत घरों से अनुपयोगी वस्त्रों को एकत्र कर निर्धन बस्तियों में बांटा जाएगा। इसके लिए वृंदावन में 5 और मथुरा में 6 केंद्रों पर वस्त्र एकत्रित किए जाएंगे। इस अवसर पर केशवधाम निदेशक ललितजी, डॉ. रामसेवक, दुर्गा प्रसाद, लोकेश्वर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व केशव सेवा न्यास के मंत्री और संघ के विभाग कार्यवाह छैलबिहारी और सेवा भारती के वृंदावन अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दत्त शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर कमल किशोर, सेवाभारती के जिलामंत्री कमलेश मिश्रा एवं सेवाभारती के संगठन मंत्री सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें