फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर अपहरण कांड में आरोपों से घिरे मथुरा के एसएसपी हटाए गए, गौरव ग्रोवर बने पुलिस कप्तान

Sat, 22 Feb 2020 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

डॉक्टर अपहरण कांड में आईजी आगरा ए सतीश गणेश द्वारा की गई जांच में एसएसपी से लेकर एसएचओ तक की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर अपहरण कांड में फिरौती की रकम के बंटवारे के आरोपों से घिरे मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर को शुक्रवार देर रात हटा दिया गया। उन्हें विशेष जांच लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह गौरव ग्रोवर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


डॉक्टर अपहरण कांड में आईजी आगरा ए सतीश गणेश द्वारा की गई जांच में एसएसपी से लेकर एसएचओ तक की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। 

इसके बाद हाइवे थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया था, जबकि संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारी को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध किया था। अब एसएसपी पर गाज गिरी है।  उधर, डॉक्टर का अपहरण करने वाले चारों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। 
विज्ञापन

यह है मामला

जानकारी के अनुसार बीत वर्ष दिसंबर माह में मथुरा के एक डॉक्टर का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने 52 लाख रुपये अपहरणकर्ताओं को देकर डॉक्टर को छुड़ा लिया था। 

डॉक्टर के पास जब बाकी पैसे देने के लिए अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया और दोबारा अपहरण की धमकी दी तो डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि पुलिस ने फिरौती की रकम हड़प ली और बदमाश को छोड़ दिया था। 

मामला जब मीडिया में आया तो इस मामले की जांच एडीजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर आगरा के आईजी रेंज को दी गई। उन्होंने 22 बिंदुओं पर एसएसपी से जवाब मांगा था। सूत्रों का कहना था कि एसएसपी का जवाब संतोषजनक नहीं था। आईजी ने इस मामले में एसएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

हाल ही में हुआ था प्रमोशन

शलभ माथुर का हाल ही में एक जनवरी को एसएसपी के पद से डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है। वो 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मथुरा के अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और नोएडा जैसे बड़े जिलों के भी एसएसपी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें