फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: स्वामी हरिदास परंपरा के संत पहुंचे यमुना की दिव्य आरती में

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना मिशन द्वारा पिछले कई वर्षों से यमुना के गऊघाट पर दिव्य संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आरती के दर्शन के लिए संतों का आगमन जारी है। इसी श्रृंखला में स्वामी हरिदासजी की परंपरा के वृंदावन टटिया स्थान के संत एवं भक्त परिकर ने यमुना पुलिन पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने हरितमा और दिव्य आरती के दर्शन कर यमुना मिशन के अलौकिक विकल्पों की सराहना की। यमुना मिशन संस्थापक प्रदीप बंसल एवं यमुना मिशन से जुड़े सभी लोगों को आशीर्वाद दिया। वृंदावन की पौराणिक दर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना पुलिन साक्षात ठाकुरजी की लीला भूमि है। संतों ने संकल्प लेते हुए कहा कि यमुना के तटों का हरित श्रृंगार और यमुना शुद्धिकरण में हर तरीके से यमुना मिशन के साथ हैं। इस मौके पर राधा बिहारी गोस्वामी, राजेंद्र बंसल, शैलेंद्र शर्मा द्वारा संतों का सम्मान किया गया। आरती के बाद संत सानिध्य में संकीर्तन में भक्तों को परम आनंद की अनुभूति का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें