फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: फैजाबाद में ट्रेन से कटकर मथुरा निवासी सेना के सूबेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सूबेदार जसवंत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह मथुरा निवासी सेना के सूबेदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद से सूबेदार के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूबेदार की पत्नी को घटना की जानकारी नहीं दी है। पत्नी ने दो महीने पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। 
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गांव भुड़रसू निवासी जसवंत (35 वर्ष) पुत्र मुंशीलाल नौ राजपूत रायफल्स लखनऊ में सूबेदार पद पर तैनात थे। थाना हाइवे के कर्मयोगी नगर में जसवंत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग गांव भुड़रसू में रहते हैं। 

पत्नी के गर्भवती होने के कारण दो महीने पहले जसवंत अपने घर आए थे। यहां पत्नी ने जुड़वा बच्चों (बेटा-बेटी) को जन्म दिया। जसवंत के छोटे भाई भीम ठाकुर ने बताया कि 10 दिन पहले जसवंत यहां से ड्यूटी पर वापस चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के अफसर को छोड़ने गए थे जसवंत

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से फोन पर उसे भाई के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली। परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार सुबह शव मथुरा पहुंचेगा। परिजनों ने जसवंत की मौत की जानकारी पत्नी को नहीं दी है। 

मृतक के छोटे भाई भीम ठाकुर ने बताया कि जसवंत सेना के किसी अधिकारी को छोड़ने के लिए लखनऊ से फैजाबाद रेलवे स्टेशन गया था, जहां सुबह करीब 10 बजे ट्रेन से हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें