ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हुई लूट का मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर वारदात के तीन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के जनपदों में भी गाड़ियां दौड़ाईं मगर शातिर मास्टर माइंड चंगुल में नहीं फंस सका। बता दें कि बैंक लूट की योजना तैयार करने का काम मास्टर माइंड ने ही किया था। पुलिस के अनुसार वह वारदात में शामिल नहीं हुआ था।
मंगलवार की दोपहर को थाना सदर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से 21 लाख से अधिक का कैश चार बदमाशों ने लूटा। लूट के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई। दो दिन बाद लूट का खुलासा करते हुए महिला समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, लेकिन मास्टर माइंड सम्राट गुर्जर नहीं पकड़ा जा सका, जबकि पकड़े गए बदमाशों में सम्राट के दो भतीजे और बहन शामिल है।
ये भी पढ़ें: मथुरा बैंक लूट का खुलासा: महिला सहित छह बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख रुपये बरामद
वारदात के खुलासे के लिए एसओजी तथा क्राइम ब्रांच के अलावा दो पुलिस टीम और भी जुटी हैं। आईजी ए. सतीश गणेश ने गुरुवार को सम्राट गुर्जर पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया तथा उस जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमों पर दबाव बनाए हैं।