अलीगढ़ से मथुरा लाई जा रही तीन करोड़ की हेरोइन पुलिस ने पकड़ी है। 946 ग्राम हेरोइन समेत मादक तस्कर गिरोह के सरगना और छह लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
राया-मांट मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से पकड़े गए सात मादक तस्करों से एक बोलेरो और कार बरामद हुई है। यह हेरोइन मथुरा में खपाई जानी थी।
राया पुलिस को सूचना मिली कि करोड़ों रुपये की अलीगढ़ से हेरोइन तस्करी करके मथुरा लाई जा रही है। पुलिस ने सोमवार को मांट-राया मार्ग पर घेराबंदी कर ली।