फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने की गोली मारकर आत्महत्या, परिवार में मची चीख-पुकार

Mon, 11 Jun 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में सोमवार को एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची पत्नी की चीख निकल पड़ी। किसान का शव लहूलुहान पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पर पहुंची महावन पुलिस ने शव और तमंचा कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। वहीं परिजनों का कहना है कि कर्ज के चलते किसान ने ऐसा उठा लिया।  

थाना महावन के नगला बीच निवासी 51 वर्षीय किसान डालचंद पर काफी कर्ज था। इसके चलते वो काफी समय से परेशान चल रहा था। सोमवार को उसने ठोड़ी से तमंचा सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोली सिर के आर-पार होने से डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाश के पास से पड़े तमंचे को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।  

मृतक के छोटे बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि कर्ज के चलते खेत बिक गए। फिर भी कर्ज खत्म नहीं हुआ। जिससे वो काफी दिन से परेशान रहते थे। इसके कारण ही पिता ने आत्महत्या की है। 

वहीं प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह का कहना है कि किसान डालचंद शराब पीने का आदी था। इसके चलते किसान ने खेत तक बेच डाला। कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या का कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें