फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर परिसर में हुई डकैती का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

Tue, 12 Oct 2021 03:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

वृंदावन में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर परिसर में दो अक्तूबर को इनफिनिटी बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत के अंदर बदमाशों ने दो अक्तूबर को डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। ये बदमाश वहां तैनात दो गार्डों को घायल कर बंदूक और तार के बंडल लूट ले गए थे। 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पकड़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की वृंदावन पुलिस ने चंद्रोदय मंदिर के निर्माणाधीन परिसर में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा है, जबकि पांच लुटेरे अभी तक पकड़ से दूर हैं। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटे गए तारों के बंडल, लाइसेंसी बंदूक और हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि दो अक्तूबर को चंद्रोदय मंदिर के परिसर में इनफिनिटी बिल्डर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में दो गार्डों को घायल करके लाखों रुपये के तारों के बंडल और गार्ड की बंदूक की डकैती की वारदात हुई थी। पुलिस टीमों ने 10 दिनों में खुलासा करते हुए चार लुटेरों को पकड़ा है। 

संबंधित खबर- मथुरा: वृंदावन में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर परिसर में डकैती, बदमाशों ने गार्ड की बंदूक लूटी
विज्ञापन


पकड़े गए योगेंद्र उर्फ चटकनी निवासी गांव धारापुरा, राजाखेड़ा (राजस्थान), राज उर्फ उत्तमपाल निवासी हाल महिपालपुर, बसंतकुंज नई दिल्ली, राहुल उर्फ रामू निवासी काकरपुरा, निबोहरा (आगरा) और अरमान उर्फ उस्मान निवासी हाल- सेक्टर 51 होशियारपुर, गौतमबुद्धनगर हैं। इनके कब्जे में 81 बंडल बिजली तार, लाइसेंसी बंदूक 12 बोर, 6 कारतूस और टॉर्च बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन

फरार पांच लुटेरों की तलाश में दबिश: एसपी सिटी
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार सनी निवासी संगम बिहार, तिगड़ी खानपुर (दिल्ली), आबिद निवासी संगम बिहार, तिगड़ी खानपुर (दिल्ली), राजीव निवासी दौलताबाद गुरुग्राम (हरियाणा), मनीष निवासी डाक्टरपुरा, निबोहरा (आगरा) और पिंटू निवासी डाक्टरपुरा, निबोहरा (आगरा) की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही पांच लुटेरे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह रहे टीम में 
डकैती कांड का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल वृंदावन विनय कुमार मिश्र, निरीक्षक जगदीश प्रसाद, एसओजी प्रभारी धीरज कुमार गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार, एसआई जतिन पाल, एसआई दुष्यंत कौशिक, एसआई दीपक कुमार तिवारी, एसआई मनोज कुमार एवं एसआई अमित भाटी रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें