फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने 24 घंटे में किया 91 किलो चांदी लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • अनंतम सिटी के अंदर मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, लूटी गई चांदी और स्कूटी भी बरामद 
विज्ञापन
मुठभेड़ की जगह पड़ी चांदी की बोरी और बाइक, पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सराफा कारोबारी के नौकर से 91 किलो चांदी लूट का खुलासा पुलिस ने महज 14 घंटे में कर दिया। वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में और तीन अन्य को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों बदमाशों से पुलिस ने लूटी गई 91 किलो चांदी और नौकर की स्कूटी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


चौक बाजार की गली रावलिया निवासी दीपक अग्रवाल की 91 किलो चांदी से बने जेवरात से भरे बोरे को सोमवार की शाम चार बजे नौकर मनोज सैनी से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर पांच बदमाशों ने लूट लिया था। तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाशों में से एक ने मनोज सैनी से चांदी रखी स्कूटी भी लूट ली थी। पुलिस ने रात भर चेकिंग और सतर्कता बरतते हुए बदमाशों पर शिकंजा कस दिया। 


 

संबंधित खबर- मथुरा में बदमाशों ने की बड़ी वारदात, सराफा कारोबारी के नौकर से सरेशाम लूटी 91 किलो चांदी  

विज्ञापन


मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे लूट की चांदी को बेचने जा रहे बदमाश अनिल पुत्र राज कुमार निवासी चंदनवन बुद्ध विहार थाना हाईवे और कृष्ण मुरारी शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा निवासी आजमपुर थाना रिफाइनरी को हाईवे के किनारे अनंतम सिटी के अंदर पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। बाइक पर जा रहे बदमाश जब नहीं रुके तो पुलिस ने भी फायरिंग की। 

Trending Videos
विज्ञापन

91 किलो चांदी बरामद

घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों से पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र सलमान निवासी भार्गव गली थाना गोविंद नगर, पंकज शर्मा पुत्र प्यारे लाल निवासी विशन लाल का मकान महाविद्या कॉलोनी थाना गोविंद नगर और अनुज पुत्र राम निवास हनुमान नगर थाना हाईवे को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई 91 किलो चांदी बरामद कर ली। 

एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों से लूट में प्रयुक्त एक अपाचे, एक एचएफ डीलक्स बाइक और एक स्कूटी के अलावा लूटी गई स्कूटी भी बरामद की है। मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे आईजी ए. सतीश गणेश ने पुलिस टीम को शाबाशी दी। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। 

टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

वारदात के खुलासे में प्रमुख रूप से एसपी क्राइम राधेश्याम रॉय, सीओ सिटी वरुण कुमार, कोतवाली निरीक्षक संजीव दुबे, हाईवे थाना निरीक्षक विनोद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक सदुवन राम गौतम, चौकी कृष्णा नगर प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें