फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर को किया गिरफ्तार, टांग में लगी गोली

Sun, 25 Dec 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी शेरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ मथुरा जिले में नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान चोर के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से नकदी, हथियार और बाइक बरामद हुई है। मथुरा में वारदात करने के बाद वह मेवात में शरण लेता था। मामला शांत होने के बाद फिर वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय चोर शेरगढ़ में है। एसएसपी ने तत्काल शेरगढ़ एसओ सोनू कुमार और पुलिस टीम को लगाया। रविवार तड़के पुलिस ने शातिर को घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने गोली चलाई तो शातिर की टांग में लगी। घायल अंतरराज्यीय चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद 

सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में असरू निवासी ग्राम जंघावली, शेरगढ़ घायल हुआ है। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, 3200 रुपये और बाइक बरामद हुई है। सीओ छाता ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। वह पांच साल से चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी, छिनैती की घटनाएं करने के बाद हरियाणा के नूहं (मेवात) में शरण ले लेता था। 

सीओ ने बताया कि हरियाणा में घटना करके मथुरा में वापस आ जाता था। जनपद के कई थाना क्षेत्र में पूर्व में घटनाएं कर चुका है। वारदात करने के बाद तुरंत भाग जाता था। इसके खिलाफ मथुरा में करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें