फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रिश्वत लेने के मामले में पूर्व पीओ डूडा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 20 Jul 2022 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार किया है। इसके बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पूर्व पीओ जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) रमेश चंद्र कौशिक को कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी हरियाणा के रोहतक से की है। उन पर 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी पेश किया, जिसके आधार पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन कंपनी एपेक्स के सुपरवाइजर महावीर प्रताप सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को 26 मार्च को एफिडेविड देकर शिकायत की थी कि पीओ डूडा रमेश चंद्र कौशिक ने विकास कार्यों में कमीशन मांगा। सुपरवाइजर द्वारा गोकुल, महावन आदि स्थानों पर विकास कार्य कराए थे। 

सुपरवाइजर से मांगे थे डेढ़ लाख रुपये 

पीओ डूडा पर आरोप था कि कार्यों की एफडीआर वापस मांगने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। सुपरवाइजर ने जब उक्त धनराशि नहीं दी तो उसे एफडीआर देने से मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने कमीशन के 50 हजार रुपये दिए भी, जिसकी उन्होंने रिकार्डिंग कर ली।
 
इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक के आदेश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी नीतू रानी ने रमेश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच सीओ सिटी अभिषेक तिवारी कर रहे थे। बुधवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पूर्व पीओ डूडा रमेश चंद्र कौशिक को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें