फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अवधेश के लौटने पर लगेंगे कोसी में 4200 पौधे

विज्ञापन
आखिरी पड़ाव की ओर अग्रसर अवधेश शर्मा। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लद्दाख से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले कोसीकलां के रहने वाले अवधेश शर्मा के कोसी लौटने पर 42 सौ पौधे नगर में रोपे जाएंगे। इसके साथ-साथ अवधेश के स्वागत की नगरवासियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि ब्राह्मणपुरी निवासी अवधेश शर्मा ने 1 अप्रैल को भारत का आखिरी गांव थांग से कन्याकुमारी के केप कोमरेन तक यात्रा शुरू की। पैदल चलते हुए उन्होंने बुधवार को 103वें दिन यात्रा में सौ किलोमीटर की दूरी तय की। बृहस्पतिवार को अपने अंतिम पड़ाव कन्या कुमारी पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनकी यात्रा का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड दर्ज हो जाएगा।
अवधेश के पिता राजू पंडित, सहयोगी अजय गोयंका, गोपाल शर्मा, वेद शर्मा ने बताया कि यात्रा पूरी होने के चार-पांच दिन बाद उसके कोसी लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा चार हजार दो सौ पौधे रोपे जाएंगे। पूरे नगर में जमकर जश्न मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें