फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर करें संघर्ष : प्रदीप माथुर

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कांग्रेस विधानदल के नेता रहे प्रदीप माथुर ने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना चाहिए। प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की जन विरोधी नीतियों को और स्थानीय समस्याओं को भी उजागर करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को नंदभवन पत्थरपुरा में नगर कांग्रेस कमेटी की वार्ड 49 में कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों से तंग है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कम से कम 5 नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए। प्रदेश सचिव प्रभारी मथुरा अमित सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक आदि शामिल रहे। संचालन ब्रजराज मिश्रा ने किया।

मथुरा। वृंदावन कांग्रेस कमेटी की बैठक में नूतन बिहारी पारीक को मनोनयन पत्र देते पूर्व विधायक प्?- फोटो : VRINDAVAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें