मथुरा। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा फाग गायन, जिकड़ी, मयूर नृत्य, चरकुला और रासलीला आदि विभिन्न विधाओं पर आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में जगदीश, जया व ममता ने पहला स्थान प्राप्त किया
मथुरा क्षेत्र से यह प्रतियोगिता ब्रज धाम प्रेक्षागृह अग्रसेन चौक में तीन दिन पहले आयोजित की गई। प्रतियोगिता में फाग गायन में प्रथम स्थान जगदीश बृजवासी, द्वितीय स्थान रामेश्वर शर्मा व तृतीय स्थान नितिन नायक ने प्राप्त किया। मयूर नृत्य में प्रथम स्थान जया सक्सेना, पूजा माहौर द्वितीय और विनय गोस्वामी तृतीय रहे। जिकड़ी गायन में आगरा से आए महावीर सिंह चाहर प्रथम स्थान पर रहे। साथ ही चरकुला नृत्य में ममता माहौर प्रथम, दिनेश शर्मा द्वितीय व तृतीय स्थान पर पंकज खंडेलवाल रहे।
समापन पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अपर आयुक्त साहब सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। विजयी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रस्तुतीकरण देने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को सुनियोजित रूप से आयोजन करने में क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी सरिता श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। साथ ही स्थानीय रूप से डॉ. सीमा मोरवाल की भूमिका सक्रिय रही। अंत में सूचना अधिकारी संजय त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।