फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी दर्शन के लिए इस कदर उमड़ी भीड़, जाम हुईं सड़कें; लगी लंबी कतार

Sun, 07 Apr 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Banke Bihari Mandir Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई। वृंदावन की सड़कों पर जाम ही जाम दिखाई दिया। एक ओर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी तो दूसरी ओर मंदिर जाने के मार्ग पर भक्तों की लंबी लाइन। 
 
विज्ञापन
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में तीसरे दिन रविवार को भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही 500 मीटर से अधिक लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर के पट बंद होने के बाद तक बांके बिहारी मंदिर के आसपास गलियों में प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आए। भीषण गर्मी में भीड़ का दबाव और धक्का मुख के बीच सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों और महिला श्रद्धालुओं को हुई।
विज्ञापन




विज्ञापन


लोगों के कंधों और गोदी में बैठे बच्चे भी भीड़ के दवाब को देख रोने लगे। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। मंदिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी भीड़ को आगे बढ़ाते और रुक-रुककर श्रद्धालुओं को भेज रहे थे। इसके बावजूद भीड़ पर नियंत्रण कर पाना पुलिसकर्मियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा था। भीड़ के आगे पुलिसकर्मी और मंदिर की सुरक्षा गार्ड भी पसीने से तर बतर हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें