फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लापरवाही बरकरार, गाइडलाइन दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना कर्फ्यू में बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई और जागरूक करने के बाद भी लोग समझदारी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, एक युवक की कुछ दुकानदारों ने पुलिस को दुकान खोलने की शिकायत किए जाने की आशंका पर पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पंजाबी बाजार, शेरगढ़ मार्ग, पुरानी जीटी रोड, मैन बाजार, रेलवे मार्ग, सब्जी मंडी में लोगों की भारी भीड़ दिखी। दुकानों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर खरीदारी करते रहे। बाजारों में गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस और दुकानदारों के मध्य लुकाछिपी का खेल चल रहा है। पुलिस के आते ही दुकानदार शटर गिरा देते हैं और जाते ही शटर खोलकर सामान बेचने लग जाते हैं।
गौशाला मार्केट के समीप कुछ दुकानदारों ने एक युवक की पिटाई लगा दी। दुकानदारों का आरोप था कि युवक दुकान खोलने की शिकायत पुलिस से करके उन्हें परेशान कर रहा था, उसे कई दिन समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नही आया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सामान बेचते दुकानदारों का फोटो भी डाल दिया। जब दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए और युवक की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने पुलिस ने अभियान चलाकर 21 लोगों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। नायाब तहसीलदार राखी शर्मा का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें