मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में मथुरा के अपर सत्र न्यायालय ने चार भाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
मामला कोसीकलां के गांव लालपुर का है। वादी मृतक के भाई भंवर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर 2011 को उसका भाई सुम्मेर सिंह अपने पड़ोसी रमेश की बैठक में बैठकर हुक्का पी रहा था।
तभी गांव के अमर सिंह, विजय सिंह, धर्मसिंह, हरी सिंह आए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच अमर सिंह ने उसके भाई सुम्मेर को गोली मार दी। आवाज सुनकर वह भी मौके पहुंच गए थे। उन्होंने मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।