फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के इस कांग्रेसी नेता की बहू ट्रेन से किडनैप, वैष्णो देवी जा रही थीं दर्शन करने

Thu, 22 Mar 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शीतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर बुधवार की देर रात राजस्थान कांग्रेस के सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री की जगदीश पांचाल की बहू का ट्रेन से अपहरण होने पर सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि वह शौचालय गईं यहां दो महिलाओं ने उनका अपहरण कर लिया। परिवार की दो महिलाओं ने शौचालय चेक किया तो वह वहां नहीं थीं।

फिर तहरीर जीआरपी को दी गई। जीआरपी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

बुधवार की देर रात कोटा के रहने वाले राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश पांचाल की बहू शीतल अपने घर की दो अन्य महिलाओं के साथ जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी दर्शन करने जा रही थीं। 

रात में वह शौचालय गईं। परिजनों के मुताबिक यहां पहले से ही दो महिलाएं बैठी हुईं थीं। दोनों ने बहला-फुसलाकर उन्हें ट्रेन से उतार लिया। 

जब जगदीश पांचाल के परिवार की दोनों महिलाओं ने शौचालय में चेक किया और बहू को नहीं पाया तो परेशान हो गईं और इसकी शिकायत जीआरपी से की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें