कोर्ट ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम को रामवृक्ष का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने को कहा और इसके साथ ही रामवृक्ष की मौत स्वीकारने वाला मथुरा पुलिस का पत्र भी भेजा। लगातार चार दिनों से रामवृक्ष का बेटा राजनारायण पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग कर रहा था।
हालांकि फॉर्म दो सोमवार को भरकर देने के बाद नगर निगम उसे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर देगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी ने बताया कि शनिवार को राजनारायण नहीं आया। सोमवार को फार्म-2 देने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी करके उसे जारी कर दिया जाएगा।
काफी समय तक चर्चा का विषय रहा
शहर व देश के लोगों के बीच काफी समय तर यह चर्चा का विषय रहा कि आखिर रामवृक्ष गया कहां ? ना ही कभी पुलिस ने उसकी मौत होने की बात स्वीकार की ना ही किसी अन्य माध्यम से इसकी कोई जानकारी हुई। पुलिस ने कोर्ट में भी स्वीकार तो कर लिया लेकिन इसकी भी किसी को कानो कान खबर तक नहीं हुई।
सीबीआई ने जांच में रामवृक्ष को मृत माना
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जवाहर बाग हिंसा की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अपनी जांच में रामवृक्ष की मौत होना मान लिया। उसी आधार पर मथुरा पुलिस ने कोर्ट में यह स्वीकार किया कि रामवृक्ष की मौत हो चुकी है। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नगर निगम को कार्रवाई करनी है।