फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
अमर फाइल फोटो - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन पुलिस चौकी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कोटवन चौकी के समीप रेलवे ट्रैक पर कोटवन निवासी अमर (20) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक को गांव के ही एक युवक ने फोन करके बुलाया था, उसकी हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंका दिया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार के समझाने पर ग्रामीण मान गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। ग्रामीणों की मांग पर युवक के मोबाइल की सीडीआर मंगाकर जांच की जाएगी। देर शाम तक तहरीर नहीं मिलने पर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें