फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 21वीं सदी का नेतृत्व भारत करेगा: मेघवाल

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित केशवधाम में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते केंद्रीय संसदीय का? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर केशवधाम में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाला ने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी। यह भविष्यवाणी स्वामी विवेकानंद ने मिशिगन में की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की तत्कालीन समय में तीन भविष्यवाणियों में पहली भारत के आजाद होने, दूसरी साम्यवाद के समाप्त होने और तीसरी 21वीं सदी एशिया की सदी होगी और जिसका नेतृत्व भारत करेगा थी। वह तीनों सही सत्य साबित हुई हैं। 21वीं सदी में विश्व का नेतृत्व भारत करे। यही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिसच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रविवार को आयोजित संगोष्ठी में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान पुरुष थे। वह मानवता व राष्ट्र के लिए समर्पित थे। यह पावन जन्मभूमि है और यहां की सांसद होकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती हूं। इस मौके पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा के कुलपति भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचार सर्वकालिक हैं।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति डॉ. मोहनलाल छीपी ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय ज्ञान परंपरा के संवाहक रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने कहा कि पंडित जी ने मानव एकात्म वाद दर्शन का सिद्धांत तब दिया जब विश्व दो विचारधाराएं पूंजीवाद और साम्यवाद चल रही थीं, जो कि अपूर्णता और खुलापन को प्रतिपादित कर रही थी।
केशवधाम के निदेशक ललित कुमार ने भी विचार रखे। संगोष्ठी का प्रतिवेदन सारांश प्रदेश शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख विद्या भारती डॉ. अजय शर्मा ने पढ़ा। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. डॉ. अनूप कुमार गुप्ता ने आभार एवं संचालन डॉ. प्रणव शास्त्री ने किया। रजनीश त्यागी, मनिका कपूर, प्रोफेसर सतीश चतुर्वेदी एवं प्रोफेसर रामसनेही लाल की पुस्तकों का केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने विमोचन किया।
दीनदयाल धाम स्मारक समिति निदेशक सोनपाल, उपाध्यक्ष रोशन लाल, मंत्री नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता, केशवधाम मंत्री सतीश अग्रवाल, विधायक कारिंदा सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, लोकेश प्रताप सिंह, प्रहलाद, विनोद शर्मा, डॉ. विनोद बनर्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें