कोसीकलां (मथुरा)। बुधवार शाम को तेज आंधी के चलते हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूटकर गिर गए। इससे राठौर नगर की बिजली गुल हो गई। शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव आया।
बुधवार की शाम को करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इसी मध्य राठौर नगर में हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूटकर गिर। गनीमत रही कि पोल किसी मकान के ऊपर नही गिरे। पोल टूटने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति भंग हो गई।
जानकारी मिलने के बाद एसडीओ निशांत ज्योति, जेई अशोक यादव अधीनस्थों सहित वहां पहुंच गए और टूटे पोल से तारों को अलग कराकर नगर की बंद पड़ी आपूर्ति शुरू कराई।
इधर बुधवार को बादल छाए रहे। बारिश न होने से गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम होते ही मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने से कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।